logo

मणिपुर हिंसा के विरोध में आज रांची में बनाई गई मानव श्रृंखला 

manipur2023-07-23_at_12_18_36_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। बर्बरता की सारी हदें पार की जा रही है। वहां से आ रही वीडियो और तस्वीरों से लोगों में आक्रोश है। इस हिंसा के विरोध में रविवार को रांची में मानव श्रृंखला बनाई गई है। यह मानव श्रृंखला सुजाता चौक, सर्जना चौक से होते हुए कांटाटोली तक बनाई गई है। आपको बता दें आदिवासी समाज का एक बड़ा हिस्सा मणिपुर की घटना को लेकर विरोध कर रहा है. राजधानी सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आक्रोशित आदिवासी संघटन केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. 

प्रधानमंत्री से मणिपुर हिंसा पर शांति बनाये रखने पर किया आग्रह 

वहीं मानव श्रृंखला बनाये हुए आदिवासी समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करते हुए कहा मणिपुर में हिंसा का शिकार हो रहे लोगों को को इंसाफ मिले, इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज के साथ हो रहे भेदभाव पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहां सबको एक सामान रहने अधिकार है. इसलिए देश भर में तमाम आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार पर कठोर कदम उठाये। जिन दो महिलाओं के साथ जो घटना घाटी है उसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.