logo

IT के छापे में धनबाद के इस होटल में भारी मात्रा में कैश मिला, गिनती जारी

आईटी1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
धनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आज आयकर की टीम ने छापेमारी की। जानकारी मिल रही है कि छापेमारी के दौरान होटल वेडलॉक से आईटी की टीम को भारी मात्रा कैश बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि यह होटल कारोबारी दीपक पोद्दार का है। आइटी की टीम सभी कोयला कारोबारियों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेज खंगाल रही है। होटल वेडलॉक काफी समय से विवादित रहा है। 


कहां-कहां चल रही छापेमारी 
आज की छापेमारी धनबाद पुराना बाजार टिकिया पाड़ा स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास और कार्यालय, उनके भाई के होटल में, शास्त्री नगर स्थित राणा जनार्दन सिंह, दीपक पोहार के जोड़ाफाटक स्थित आवास, गोविंदपुर स्थित वेडलॉक होटल, गोदाम और फैक्ट्री में छापेमारी चल रही है। मामला टेक्स चोरी का बताया जा रहा है। फिलहाल विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।