logo

होली में कैसे होगा झारखंड का मौसम, धूप खिलेगी या बरसेंगे बादल

ेोोि.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दो दिन बाद होली है। ऐसे में होली के मौसम को लेकर लोगों के मन में असमंजस कि स्थिति है। लेकिन मौसम पुर्वानुमान ने असमंजस की स्थिति खत्म कर दी है। होली में मौसम शुष्क रहने वाला है। आकाश में बादल छाये रहने के अनुमान है लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 30-31 व न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेसि रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ का असर खत्म हो गया है। शुक्रवार को राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई। हल्के बादल छाए रहे। दिन में धूप भी खिली थी। आगे भी मौसम की स्थिति ऐसे ही रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मार्च तक बारिश नहीं होने वाली है। 


तापमान बढ़ने वाला है
न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेसि बढ़ने वाला है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि के आसपास रहा। यह 18 से 19 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है। 


तापमान में होगी बढ़ोतरी
आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। पर आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा और आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से खिली धूप निकलेगी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। होली के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक हो सकता है। 24 मार्च से 28 मार्च तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।