logo

मौसम के रंग : गर्मी देने लगी झारखंड में दस्तक, एक-दो दिन आसमान रहेगा साफ़

mausam.jpg

रांची:

झारखण्ड में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। जबकि राज्य के अलग- अलग जिलों में कुछ दिनों के अंतराल में लगातार बारिश हो रही थी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फ़िलहाल बारिश की कोई सम्भावना नहीं है। मौसम शुष्‍क ही रहेगा। आसमान साफ़ रहेगा। इस खबर में जानिये राज्य के दूसरे जिलों में मौसम का हाल।


मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को राज्य की राजधानी रांची सहित साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, जिले में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 

बता दें कि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में तापमान लगभग 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है। लिहाजा इन जगहों में गर्मी  भी बढ़ेगी।