logo

आज से झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज पढ़िए, क्या होली में भी होगी बारिश?

वो्ोत21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड का मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादल छंट गये हैं। सुबह से धूप खिली है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र भी कमजोर पड़ गया है। ऐसे में झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में बारिश फिलहाल नहीं होगी। आज से मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 से चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह से नौ डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी बढ़ेगी। 


इन जिलों में हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ इलाके में हल्की बारिश की संभावना है। इधर, गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


इस वजह से मौसम खराब हुआ था
बता दें कि पिछले 4 दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से ठंड में इजाफा हो गया था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि होली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। होली में किसी तरह की बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम खराब हुआ था।