रांचीः
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन ही प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधानसभा मुख्य द्वार पर जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी की। शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 1 अगस्त को अपराह्न 11बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अधीर रंजन चौधरी से इस्तीफा मांगकर सबको चौंका दिया है. इरफान अंसारी ने कहा अधीर रंजन चौधरी को पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए।

5 सभापतियों के नाम की घोषणा की
सत्र के पहले दिन सभापति का चुनाव किया गया। स्पीकर ने इस सत्र के लिए 5 सभापतियों के नाम की घोषणा की। जिसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं।