logo

जामताड़ा : मिहिजाम में NH-419 पर भीषण सड़क हादसा, 3 ट्रकों की टक्कर में 4 घायल, घंटों जाम

uikrij6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मिहिजाम राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर कुरमीपाड़ा रेल अंडरपास के पास बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो ट्रकों की टक्कर के बाद तीसरी ट्रक भी पीछे से भिड़ गई। इस दुर्घटना में चालक और खलासी समेत कुल 4 लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली ट्रक बंगाल की ओर से आ रही थी, जिसने जामताड़ा की ओर जा रही ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान चावल लादकर बिहार नंबर की एक अन्य ट्रक बंगाल की दिशा में जा रही थी, जो अचानक सामने हुए हादसे से बच नहीं सकी और वह भी दोनों ट्रकों से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
दुर्घटना के कारण NH-419 पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Tags - Mihijam road accident Kurmipada rail underpass accident Jamtara road accident Three trucks collision National Highway 419 accident 4 injured in road accident Jamtara police investigation Bihar registered truck accident