logo

जमशेदपुर में कार और बस में भीषण टक्कर, एक महिला की मौत; 2 घायल

accident_jamshedpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर जिले के पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर चाईबासा से बोकारो जा रही बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर कितनी जोरदार थी इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा पूरा तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बस चाईबासा से जमशेदपुर जा रही है, जबकि कार जमशेदपुर से हाता की ओर आ रही था। 


एक की हालत नाजुक
मिली जानकारी के अनुसार कार में बहन-बहनोई और साला सवार था। जिसमें बहन की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा था वहीं दूसरी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Jharkhand newsaccident newsjamshedpur news