द फॉलोअप डेस्कः
निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन सामने आया है। 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गये है। झारखंड के भी गृह सचिव हटाए गये। चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात के गृह सचिव पंकज जोशी, उत्तर प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद, झारखंड के गृह सचिव अरवा राजकमल को हटा दिया है। इनके अलावा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के गृह सचिव को हटा दिया है। ये सभी मुख्यमंत्री ऑफिस में दोहरे प्रभार संभाल रहे थे।

हटाने की वजह
जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनके पास संबंधित राज्यों में मुख्यमंत्री के कार्यालय में दोहरे प्रभार थे, जो चुनावी प्रक्रिया के दौरान जरूरी निष्पक्षता, खासकर कानून व्यवस्था सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी समझौता कर सकते थे।

बंगाल के डीजीपी को भी हटाया गया
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाया गया है। इससे पहले भी राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान डीजीपी को चुनाव आयोग ने हटाया था।