logo

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14,705 होमगार्ड को लगाया जाएगा ड्यूटी में 

homeguard1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर 14,705 होमगार्ड की 16 दिनों के लिए प्रतिनियुक्ति का अनुराध किया है। यह तैनाती चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए की जा रही है। राज्य के सभी जिलों में उपलब्ध 21,007 होमगार्ड जवानों में से 70% को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। 

इन जिलों के होमगार्ड को दिया जाएगा ड्यूटी 

  1. रांची : 1355
  2. खूंटी : 436
  3. गुमला : 633
  4. सिमडेगा : 433
  5. लोहरदगा : 477
  6. पलामू : 1093
  7. लातेहार : 505
  8. गढ़वा : 445
  9. हजारीबाग : 488
  10. रामगढ़ : 624
  11. चतरा : 752
  12. कोडरमा : 285
  13. गिरिडीह : 637
  14. धनबाद : 764
  15. बोकारो : 963
  16. देवघर : 449
  17. जामताड़ा : 356
  18. दुमका : 351
  19. साहेबगंज : 537
  20. गोड्डा : 449
  21. पाकुड : 353
  22.  जमशेदपुर : 949
  23. चाईबासा : 774
  24.  सरायकेला : 599

 कुल : 14705


 

Tags - झारखंड न्यूज विधानसभा चुनाव होमगार्ड Jharkhand News Assembly Elections Home Guard