logo

होमगार्ड जवान ने चुनाव ड्यूटी में लगी वॉलेंटियर से किया रेप, पुलिस ने पकड़ा

rape218.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी जिले की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खूंटी जिले के तपकरा थाना में पदस्थापित होमगार्ड अनंत नाग और सूरज कुमार साहू पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को दोनों लड़कियों ने तोरपा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर दोनों होमगार्ड के जवानों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


चुनाव के दौरान हुई थी जान पहचान 
तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि 13 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान होमगार्ड के जवानों से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों ने अपना नंबर दोनों होमगार्ड के जवानों के साथ शेयर किया था। मोबाइल नंबर के आदान-प्रदान के बाद दोनों लड़कियां होमगार्ड के जवानों से बातचीत करने लगी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों की होमगार्ड के जवानों से दोस्ती हो गई। दोनों लड़कियां चुनाव वाले दिन बूथ पर वॉलेंटियर का काम कर रही थीं। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी
14 मई और 15 मई को भी चारों घूमने के लिए खूंटी गए. वहीं, 16 मई को दोनों लड़कियों के साथ दोनों होमगार्ड के जवानों ने दुष्कर्म किया। 17 मई को दोनों नाबालिग लड़कियां तोरपा थाना में पहुंचकर दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत की।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Tags - Khunti News Khunti Latest News Khunti News Khunti Update Khunti Rape News Crime in Khunti