logo

जामताड़ा जिला हॉकी एसोसिएशन ने  रचा इतिहास, आजादी के बाद पहली बार लगेगा प्रशिक्षण शिविर

JAMTAOCKEY.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आजादी के बाद पहली बार जामताड़ा जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए 8 दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज किया गया। जो जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामताड़ा ,कस्तूरबा गांधी विद्यालय नाला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय फतेहपुर, गुलाब राय उच्च विद्यालय कर्माटांड़, संत जोसेफ स्कूल जामताड़ा में 8 दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच आये हैं। जिल में हॉकी का विकास हो इसके लिए जिला हॉकी टीम लगातार प्रयास कर रही है । जिला हॉकी टीम पूरा भरोसा है कि जल्द जामताड़ा जिले  से बच्चे राज्यस्तरीय  प्रतियोगिता में भाग लेंगे । हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी में झारखंड की भागीदारी हमेशा अव्वल रही है। लेकिन संथाल परगना का क्षेत्र हॉकी में आज तक पिछड़ा हुआ है । आज एक संकल्प के साथ इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है कि जल्द से जल्द बच्चों को तैयार कर  राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। बच्चे जामताड़ा जिले का ही नहीं बल्कि संथाल परगना का नाम रोशन करे यही हॉकी जामताड़ा ने शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, योजना पदाधिकारी अनूप राय, भाषकर चांद प्रदीप, दीपक दुबे, राहुल, कुंदन, संत जोसेफ स्कूल के प्रधानाध्यापक परिणीता सिंह  मुख्य रूप से उपस्थित थे।