logo

हाइवा चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

GOLI26.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के भीतरी पुल के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी है। घटना सुबह 6 बजे की है। मृतक की पहचान तिलक महतो (45) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी का रहने वाला था। तिलक एक साल से गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में रह रहा था। वह टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट में हाइवा चालक था। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। हत्या की पीछे की वजह क्या है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किये हैं जबकि 2 गोली मिस फायर हुई है। कयास लगाये जा रहे है कि सुनियोजित तरीके से रेकी कर चालक की हत्या कि गई है। अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं सरेआम वारदात को अंजाम देने में अपराधी जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। गोली मारकर हत्या कर देना तो जैसे आप आम बात हो गई हो। लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर बीते दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी के साथ क्राइम कंट्रोल की बैठक भी की थी और उन्होंने डीजीपी को 15 दिन का अल्टीमेटम देकर विधि व्यवस्था में सुधार करने को कहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N