द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले केमनोहरपुर प्रखंड में हिंदू जागरण मंच की ओर से शुक्रवार को मनोहरपुर के रामधनी चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुर्गा पुजा पंडाल लाईनपर से रामधनी चौक तक पहुंचा। इसके बाद मनोहरपुर राउरकेला मार्ग पर रामधनी चौक के सामने पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश विरोधी और हिंदू जागरण मंच के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने "बांग्लादेश मुर्दाबाद" और " हिंदू जागरण जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने "जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से" और "हिंदू हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर" जैसे नारे भी लगाए। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि यह पुतला दहन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि "जब हिंदुस्तान में सूअर सुरक्षित हैं, तो बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित क्यों नहीं हैं । वहीं मंज के सदस्य प्रदिप मिश्रा ने कहा बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिंदू समाज पर हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। जिससे इस घटना से पुरे भारतीय वासी इसकी कड़ी निंदा करता है। पुतला दहन कार्यक्रम में अमरेश विश्वकर्मा, किशोर डागा, अभय सिंह,हरेंन सिंह, संजय सिंह,जगदीश भंज,शिमा मुंडारी, राजकुमार लोहार,अभय शुलपानी,सुनिल दास,सुमित डागा, गोविंद दास,पारस सिंह, गणेश गुप्ता ,लखिन्द्र साहनी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
