logo

करप्शन में नंबर-1 बना झारखंड, ये कलंक मिटाने का संकल्प लेकर BJP को वोट दें- हिमंता बिस्वा सरमा

पगसोलूो3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज रजरप्पा में बीजेपी ने जनसभा का आयोजन किया था। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस मुस्लमान को रिजर्वेशन दे रही है। हमारे भारत में धर्म के आधार के पर आरक्षण नहीं हो सकता है। भारत में आरक्षण का हक मुसलमान को नहीं मिल सकता है। हमें इस बार 400 सीट चाहिए। यहां भी 3 करोड़ जनता है और असम में भी। यहा राज्य खनिज संपदा से भरा हुआ है। ये राज्य देश का नंबर वन राज्य डेवलपमेंट में बन सकता है। लेकिन यह भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन बन गया है। यहां नौकर के घर से 37 करोड़ कैश मिलता है। अगर ईडी सीबीआई नहीं होते तो कांग्रेस के सांसद के पास से 350 करोड़ कहां से मिलता। हमें 400 सीट चाहिए। हमें ईडी सीबीआई चाहिए ताकि जिन लोगों के घरों में अभी भी पैसा है वह भी निकाला जाए। मैं जब मुख्यमंत्री बना तो मोदी जी ने मुझसे कहा कि तुम्हें 1 लाख नौकरी देना पड़ेगा पहला साल में। मेरा दिमाग में आया कि मैं एक लाख नौकरी कैसे दूंगा। लेकिन मैंने 1 साल में ही नौकरी दिया। ना पेपर लीक हुआ ना कोर्ट में मामला फंसा। हेमंत सोरेन भी इसी वादे के साथ आए थे लेकिन किसी को नौकरी मिला। 


विधानसभा चुनाव में भी हमें सरकार चाहिए 
उन्होंने कहा कि ये खनिज संपदा यहां का नेता लोग खा रहा है। झारखंड के युवाओं को कुछ नहीं मिल रहा है। ये संसद का चुनाव तो शुरूआत है। 6 महीने बाद जब विधानसभा का चुनाव होगा उसमें भी बीजेपी सी सरकार बनानी होगी।  हमारा देश में अगर बीजेपी प्रदेश में जाते हो तो हर तरह का डेवलेपमेंट है। हर सड़क नाली स्कूल का डेवलेपमेंट हो रहा है। जहां बीजेपी नहीं है वहां करप्शन है। कोई काम नहीं होता है। हमारे मोदी जी के नेतृत्व में हमें डबल इंजन की सरकार बनानी है। कांग्रेस और जेएमएम की सरकार में कुछ नहीं मिलना है। 400 सीट लेकर बीजेपी को जीतना है। हमें झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी चाहिए। झारखंड में युवाओं के उत्थान के लिए डबल इंजल की सरकार चाहिए। करप्ट सीएम हमें नहीं चाहिए। हमें ऐसा सीएम चाहिए जो जनता का आवाज बन सकता है। 


बीजेपी की जीत निश्चित है
लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीतने वाला है। मनीष जायसवाल जीतेंगे ही। हमें नवंबर में बीजेपी की सरकार बनानी है। इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है। देश को विश्वगुरु बनाना है। इसलिए मोदी जी को जीताना है। 20 तारीख को चुनाव है। आपका आशीर्वाद मनीष याजसवाल को दीजिए। हमें 400 सीट चाहिए। यूसीसी लागू करना है। ज्ञानवापी में मंदिर बनाना है। युवाओं को रोजगार दिलाना है। इन्हीं संकल्प के साथ हमें आपको 20 मई को मनीष जायसवाल को वोट करना है। 

Tags - Himanta Viswa Sarma Jharkhand News Jharkhand Latest News BJP News BJP Latest News Jharkhand BJP