logo

हिमंता विस्वा सरमा का चंपाई सोरेन को खुला ऑफर, कहा- BJP में आ जाइए

पगसोलूो21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा दिल्ली रवाना हो गये। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि मेरी चंपाई सोरेन से कुछ महीनों से बातचीत होती रहती है। लेकिन कोई राजनीतिक बातें नहीं हुई हैं। वो सीनियर लीडर हैं उनके बारे में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है। मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन सोरेन भाजपा में आ जाएं। चंपाई सोरेन की हर गतिविधियों पर भाजपा की नजर है। उन्होंने कहा अभी चंपाई दिल्ली में है और वो भी दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात हो सकती है। हिमंता ने इशारा दिया है कि चंपाई अपने तीसरे विकल्प की ओर आगे बढ़ सकते हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का प्रेशर पॉलिटिक्स लगातार जारी है। वह आज फिर दिल्ली पहुंचे हैं। रविवार की शाम वो पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आयोजित एथलेटिक क्लब के फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से बहरागोड़ा होते हुए कोलकाता चले गए। उनके इस स्टैंड से झारखंड की राजनीति में फिर से खलबली मची हुई है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।