logo

आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे हिमंता विस्वा सरमा, उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

पगसोलूो22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
असम के मुख्यमंत्री सह बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे। इस दौरान वह उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत रांची के ओरमांझी और नामकुम के अभ्यर्थियों के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। आज 3 बजे हिमंता रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से अन्य भाजपा नेताओं के साथ वह ओरमांझी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वो उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थी अजय कुमार मुंडा के घर जाएंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। अजय कुमार मुंडा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद वह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के ओरमांझी स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद वो नामकुम जाएंगे और मृतक अभ्यर्थी विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा 10 सितंबर की सुबह 8 बजे रांची से असम के लिये प्रस्थान करेंगे।