logo

चंपाई सोरेन अच्छा सरकार चला रहे थे, हेमंत सोरेन ने जेल से निकलते ही उनका पॉलिटिकल मर्डर कियाः हिमंता विस्वा सरमा

पगसोलूो4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हिमंता विस्वा सरमा ने आज रांची में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझे झारखंड भेजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ना अंकगणित आता है ना मैथमेटिक्स। राहुल गांधी को धर्म का ज्ञान नहीं है। हेमंत के साथ कोई आदिवासी नेता नहीं दिखता है। हेमंत के चारो ओर दलाल दिखते हैं। झारखंड ने हेमंत को छोटा बांग्लादेश बना दिया। हेमंत को इतिहास माफ नहीं करेगा। हेमंत ने सिर्फ झूठ बोला है। हेमंत ने बालू से सोना निकाल लिया। वह केवल झूठ की सरकार चला रहे हैं। हेमंत ने चंपाई के साथ बहुत बुरा किया। हेमंत सोरेन से चंपाई सोरेन अच्छा सरकार चला रहे थे। हेमंत सोरेन को बस कुर्सी चाहिए। हेमंत ने चंपाई सोरेन का राजनीतिक मर्डर किया है। झारखंड का क्या विकास हुआ। कितना लोगों को नौकरी मिला। नौकरी नहीं मिलेगा तो भत्ता मिलेगा इस सरकार ने कहा था। चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने यह वादा किया था। बोलते है बीजेपी चुनाव हार जाएगी, बीजेपी क्यों हारेगी। बीजेपी ने 370 हटाया, राम मंदिर बनवाया। किसानों के खाते में पैसा भेजा। आप मोदी को गाली देकर सरकार नहीं बना सकते। हेमंत सोरेन जी आदिवासियों का नेता है। कम से कम आदिवासी समाज का कल्याण कीजिए। सिर्फ उनका वोट लेने से नहीं होगा। झारखंड में घुसपैठ हो रहा है। घुसपैठ को रोकिए। झारखंड को छोटा बांग्लादेश बनाया जा रहा है। 


कल्पना जी मैं हाथ जोड़कर निवेदन करना चहाता हूं कि आप एक पत्नी होने के नाते आप बेटी होने के नाते, मां होने के नाते आदिवासी बेटियों के लिए लड़ाई लड़िए। झारखंड के माताओं के लिए लड़िए, बहनों के लिए लड़िए। विवाह के नाम पर लड़कियों को धोखा दिया जा रहा है। आदिवासी बहनों के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। 20 साल बाद हेमंत सोरेन का पोता उनसे पूछेगा कि दादा आपने झारखंड के लिए क्या किया। कोई मेडिकल कॉलेज बनाया, कोई यूनिवर्सिटी बनाया तो वह कहेंगे कि कुछ नहीं बनाया। वह कहेंगे कि हमने सिर्फ बालू सिंडिकेट बनवाया। झारखंड से बालू का एक्पोर्ट होता है लेकिन झारखंडवासियों को बालू नहीं मिलता है। 


मोदी जी को गाली देकर आप सरकार नहीं बना सकते हैं। मोदी जी के पास पूरा हिसाब है। आपके पास क्या हिसाब है। झारखंड के लोग आपको विधानसभा में हारएंगे। आपने चार सीट जीते क्योंकि राहुल गांधी झारखंड आए। प्रियंका गांधी झारखंड आए। राहुल जी कहते हैं कि मैं खटाखट पैसे डाल दूंगा क्या उनका पैसा आया। खटाखट नहीं चाहिए पैसा चाहए। मैं भी असम के लोगों के खाते में पैसा भेजता हूं लेकिन हम खटाखट नहीं भेजते हैं। मोदी जी भी किसानों के खाते में पैसे भेजते हैं लेकिन वह खटाखट नहीं भेजते हैं।

इस दौरान उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस खटाखट स्कीम के तहत महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया था, उसे झारखंड में क्यों नहीं लागू कर रहे हैं? हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यहां तो कांग्रेस और झामुमो की सरकार है तो फिर इसे लागू करने में क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि असल में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की दोस्ती इसलिए चल रही है, क्योंकि दोनों झूठ बोलने में माहिर हैं। झारखंड की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आप अब झारखंड में एक महीने के लिए 1000 हजार रुपये खाता में देंगे और कहेंगे कि मैं दे रहा हूं। देना ही है तो पूरे पांच साल का पैसा जोड़कर दीजिए। तब मैं मानूंगा। हमें एक नया झारखंड बनाने के लिए आपका साथ चाहिए। 


 

Tags - Himanta Vishwa Sarma Himanta Ranchi BJP Program Ranchi Sankalp Sabha Ranchi