logo

धनबाद में बोले हिमंता, स्कूलों में शुक्रवार को नहीं मंगलवार को मिलनी चाहिए छुट्टी

धनबाद में बोले हिमंता, स्कूलों में शुक्रवार को नहीं मंगलवार को मिलनी चाहिए छुट्टी

द फॉलोअप डेस्कः
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। हिमंता ने धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा। राहुल गांधी के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। 


हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आलमगीर आलम और इरफान अंसारी को सर्विसिंग के लिए गंगा नदी में भेजना है। संताल परगना में कुछ जगहों पर शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में छुट्टी शुक्रवार को नहीं, मंगलवार को मिलनी चाहिए। 


असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के मुद्दे पर भी झारखंड की वर्तमान सरकार को घेरा। कहा कि अगर झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा है, तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए भी जगह होनी चाहिए। हिमंता ने अपील की कि भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करें। झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाएं।