logo

आजसू, जदयू और लोजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, हिमंता बिस्वा सरमा ने बता दिया

आजसू, जदयू और लोजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, हिमंता बिस्वा सरमा ने बता दिया

द फॉलोअप डेस्कः
असम के मुख्यमंत्री सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उनसे जब बीजेपी आजसू गठबंधन से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए फोल्डर के घटक दलों के साथ बातचीत पूरी हो गई है लेकिन एक बार और बैठक होगी। उसके बाद सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वैसे आजसू को 10 से 11 सीट, 9 भी हो सकता है। जदयू को दो सीट और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को भी एक सीट देने पर सहमति बन गई है। आजसू के साथ बातचीत में एक सीट पर अभी बात पूरी नहीं हुई है।