logo

भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल हुए हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ युवा आक्रोश रैली आयोजित करेगी भाजयुमो 

पगस2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को राजधानी रांची पहुंचे। यहां उन्होंने भाजयुमो के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार 5 लाख नौकरियों और युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के वादे पर खरी नहीं उतरी। सरकार ने राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इसे लेकर भाजयुमो युवा आक्रोश रैली का आयोजन करेगी।राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्टट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनकी इस मसले पर लंबी बातचीत हुई। झारखंड में सरकार बनाने के बाद बीजेपी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेगी।

Tags - Himanta Vishwa Sarma BJP Jharkhand News