logo

Ranchi : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 1 की मौत 

accident5.jpg

रांचीः 
रांची के खेलगांव में लालगंज के समीप एक तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया है। इस घटना में कई लोगों को चोट लगने की भी सूचना है। वहीं बताया जा रहा है कि एक की मौत भी हो गई है। खेल गांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रिम्स पहुंचाया है। फ़िलहाल आगे की जांच में पुलिस जुट गई है। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है।