logo

एक्टिव मोड में हेमंत सोरेन : कल भोगनाडीह से करेंगे उलगुलान की शुरुआत, हर गांव-पंचायत जाएंगे  

hemant_out_of_jail.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। जेल के बाहर निकलते ही हेमंत एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। हेमंत के साथ झामुमो और इंडिया गठबंधन ने नेताओं ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इसकी शुरुआत 30 जून यानि कल से होने जा रही है। 30 जून को हेमंत सोरेन भोगनाडीह जायेंगे। वहां से पूर्व सीएम उलगुलान की शुरुआत करेंगे। हेमंत सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। इस दौरान झामुमो के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी राज्य में नेतृत्व देते हुए हेमंत एक नये अवतार में नजर आयेंगे।


कल्पना-चंपाई रहेंगे साथ

प्रभात खबर में छपी खबर के अनुसार झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि जेल से बाहर आने के बाद हेमंत चुपचाप से बैठने वालों में नहीं हैं। हूल दिवस (30 जून) के दिन भोगनाडीह में बीजेपी के खिलाफ जो उलगुलान शुरू होगा। वह पूरे राज्य तक फैलेगा। हेमंत हर पंचायत में जायेंगे। गांव में जायेंगे। लोगों के प्रति आभार जतायेंगे। इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी कंधा से कंधा मिला कर उनके साथ चलेंगे। अब झामुमो की पूरी रणनीति हेमंत तय करेंगे और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।
विधानसभा चुनाव पर अब फोकस करेंगे हेमंत
बताया गया कि इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा चुनाव है। यानी अब से ठीक चार माह बाद चुनाव है। झामुमो में अब तक नेतृत्व संकट था। जिसे कल्पना ने मैदान में उतर कर दूर कर दिया था। अब हेमंत सोरेन खुद ही बाहर आ गये हैं। तो राज्य में इंडिया गठबंधन को नेतृत्व देंगे ही। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इंडिया गठबंधन के साथ रणनीति बनाने में भी शामिल रहेंगे। खबर है कि वह शीघ्र ही दिल्ली जायेंगे और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलेंगे।


विरोधियों को साजिश के तहत जेल में डाला गया!
जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से मुखातिब हेमंत सोरेन ने कहा कि उनको षड्यंत्र के तहत झूठी कहानी गढ़कर 5 महीने जेल में बंद रखा गया। पूरे देश में इसी तरह से राजनेताओं, पत्रकारों, सरकार के फैसलों पर सवाल उठाने वालों और बुद्धिजीवियों को जेल में डाला जा रहा है। आज कोर्ट ने न्याय किया। देरी हुई लेकिन मुझे न्यायपालिका पर भरोसा था। उन्होंने कहा कि ये पांच महीने झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के लिए भी मुश्किल बीते। गौरतलब है कि हेमंत को जमानत, झामुमो के लिए बहुत अहम है। 

Tags - Hemant sorenHemant soren newsJharkhand news