द फॉलोअप डेस्क
मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता कि हम कितने गंभीर है। बहुत गंभीरता के साथ छात्रों के मामले को देख रहे है। सरकार के आँख-कान है।संवेदनशीलता भी है। छात्रों के हित में जो भी होगा वह राज्य सरकार निर्णय लेगी। छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बातें कहीं हैं। सीएम ने कहा कि जिसके पीछे पड़ते है ठीक कर के रहते है। जांच एजेंसी के उत्तर और अनुसंधान का इंतजार है. बहुत जल्द राज्य के लोगों को इस विषय पर बताएंगे। जो संवैधानिक और नियम है उसके अनुरूप छात्रों को सहयोग मिलेगा।

सरकार की पैनी नजर है
दरअसल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार पूरे प्रकरण पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा, सरकार हर पहलू पर नजर रखते हुए राज्यहित में काम कर रही है। छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा सरकार की मंशा पर विश्वास बनाए रखेंगे। हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी स्तरों पर प्रशासनिक गतिविधियां जारी हैं और जांच एजेंसियां पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता हुई होगी, उसकी निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और सभी तथ्य सामने आने के बाद सरकार अपना निर्णय सार्वजनिक करेगी।