logo

संवैधानिक पद पर बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं हेमंत सोरेन : शिवराज सिंह चौहान

bjp31.jpg

 

रांची : झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा की जन आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है।  एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है।

श्री चौहान ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रहा। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे। हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है।

अधिकारियों को दी चेतावनी

श्री चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।

डीजीपी और एसपी को आदेश दे रहे हैं

श्री चौहान ने कहा कि डीजीपी को आदेश दे रहे हैं, एसपी को आदेश दे रहे हैं. भाजपा को रोको । कार्यकर्तायों को गिरफ्तार करो। बसे रोक रहे है। भाजपा रार्यकर्ताओं के जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नही है।बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।