logo

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली गए, शिरडी और त्र्यंबकेश्वर भी जाएंगे

hemant_soren23.jpg


द फॉलोअप, रांची
राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस, राजद और माले के बीच मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन आज दिल्ली रवाना हो गए। वहां से वह शिरडी और त्र्यंबकेश्वर भी जाएंगे। वहां वे पूजा-पाठ करेंगे। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गहमागहमी और व्यवस्ता से निकल कर मुख्यमंत्री आज निजी यात्रा पर निकल पड़े। हालांकि उनके दिल्ली जाने की खबर मात्र से राजनीतिक दलों के बीच तरह तरह की चर्चा की जाने लगी है। मुख्यमंत्री के रविवार को रांची लौटने की संभावना है।

Tags - Jharkhand Chief Minister Delhi Shirdi