logo

केरल की बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम के माता-पिता के साहस को सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, लिखा भावुक पोस्ट

keral.jpg

रांची 
 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आलिन के माता-पिता के साहस और त्याग को मानवता की अद्भुत मिसाल बताया।
सीएम ने लिखा कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे गहरे शोक के समय में भी शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम ने अपनी बेटी के अंगदान का निर्णय लेकर असाधारण साहस और करुणा का परिचय दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है। आलिन का जीवन भले अल्पकालिक रहा, लेकिन आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।
उन्होंने दिवंगत आलिन के माता-पिता के साहस को पूरी मानवता के लिए अमिट मिसाल बताया। साथ ही केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की संवेदनशीलता को भी नमन किया, जिन्होंने आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर इस संदेश को नई ऊंचाई दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान दूसरों को जीवन देने का महादान है। झारखंड में भी अंगदान नीति को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

Tags - Pinarayi Vijayan Organ Donation Policy Jharkhand Government Humanitarian Gesture National Inspiration