logo

वोट बचाओ–देश बचाओ रैली में नहीं शामिल हो सके हेमंत सोरेन

वोट बचाओ–देश बचाओ रैली में नहीं शामिल हो सके हेमंत सोरेन

द फॉलोअप डेस्क, रांची
प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हो सके। उनके नजदीकी लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री 31 अक्तूबर को ही 'सड़क पर संसद'के रूप में ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो चुके थे। हालांकि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में भी राहुल गांधी के करीब बैठे, लेकिन उन्होंने अपना कोई भाषण नहीं दिया। झामुमो की ओर से राज्यसभा सदस्य बैजनाथ राम ने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने मंच से नीचे मीडिया से बातचीत की। अपनी बात रखी।


हेमंत सोरेन के आज के कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की चर्चा होती रही। कहा जाता रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत कई अन्य नेता गए। लेकिन मुख्यमंत्री क्यों नहीं गए, यह खोजबीन का विषय है। क्योंकि वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री दो दिन पूर्व ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इसके बावजूद वह आज रैली में नहीं गए। यह कोई राजनीतिक कारण रहा या किसी दूसरी व्यस्तता में उलझने का परिणाम। वैसे कुछ जानकार बताते हैं कि रैली पर कांग्रेस ने जिस तरह कब्जे की कोशिश की, इससे कई अन्य राजनीतिक दलों को निराशा हुई है।

Tags - Ramlila Maidan 'Save the Vote Save the Nation' rally Hemant Soren Rahul Gandhi Jharkhand