logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मणिका विधायक के बेटे की शादी में शामिल होने लातेहार रवाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मणिका विधायक के बेटे की शादी में शामिल होने लातेहार रवाना

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मणिका विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लातेहार रवाना हो गये हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया। विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद वह लातेहार के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की गयी हैं। विधायक रामचंद्र सिंह के परिवार की ओर से आयोजित इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देंगे और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे। अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह का विवाह आदिवासी परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार डोला विधि से संपन्न होगा। पारंपरिक तरीके से आयोजित इस विवाह समारोह को लेकर विधायक के पैतृक गांव मंगरा में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विभिन्न क्षेत्रों के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। 

 

Tags - Hemant SorenRamchandra SinghLatehar NewsJharkhand PoliticsWedding Ceremony