logo

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी विनोद पांडेय व उनके परिजनों को सांत्वना

pandey2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता  जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि विगत 12 अक्टूबर 2025 को विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था। जलेश्वरी देवी  अपने पीछे चार पुत्र एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Tags - Jharkhand CM Hemant Soren Kalpana Soren JMM General Secretary Vinod Pandey mother Jaleshwari Devi passes away CM pays tribute