logo

ममता सरकार की कार्बन कॉपी है हेमंत सरकार, BJP झारखंड में एनआरसी के लिए है प्रतिबद्ध- सिद्धार्थनाथ

ममता सरकार की कार्बन कॉपी है हेमंत सरकार, BJP झारखंड में एनआरसी के लिए है प्रतिबद्ध- सिद्धार्थनाथ

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की कार्बन कॉपी है हेमंत सरकार। झारखंड आने के उपरांत जो बातें सामने आई और यहां की सरकार के बारे में जो बातें हम सब सुनते रहे हैं चाहे वह आबकारी नीति हो, खनन का मामला हो या तुष्टिकरण की राजनीति हो, सभी चीजें लगता है कि बंगाल से चुराई हुई है और वहां की परछाई यहां पर काम कर रही है। यह बातें प्रयागराज के विधायक सह पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को श्री सिंह लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल अरगोडा में मोदी सरकार के  9 वर्ष को लेकर आयोजित महासंपर्क अभियान के निमित्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि परिवारवाद ममता जी भी चलाती हैं और झारखंड में भी परिवारवाद है। ममता अवैध रूप से अपने भतीजे अभिषेक को लाभ पहुंचाती हैं और झारखंड में भी यही चल रहा है। खनन का मामला हो या और कुछ, सभी जगह ने इन्हें अपना परिवार ही दिखता है।

झारखंड में धोती घोटाला अपने आप में अनोखा है
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हम लोगों ने 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम घोटाला के बारे में सुना था। मगर झारखंड में धोती घोटाला का सुनना अपने आप में अनोखा है। झारखंड में सीएम सचिवालय की फाइल दलालों के घर पर निपटाई जा रही है। तुष्टिकरण की बात करें तो जो यहां का जो आदिवासी वर्ग है, वही सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। आदिवासी लड़कियां और बच्चियों के शोषण की घटनाएं किसी से छुपी नहीं है। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा देखिए, विधानसभा के अंदर एक कमरा नमाज के लिए आरक्षित कर दिया जाता है। ऐसा किसी और जगह होते हुए आज तक कहीं पर नहीं सुना था। बीजेपी सभी पूजा पद्धति का सम्मान करती है परंतु विधानसभा को धर्म से परे रखना होता है।

राज्य सरकार डेमोग्राफी कर रही है चेंज
जिस प्रकार बंगाल में बांग्लादेशियों का घुसपैठ हो रहा है, झारखंड में भी यही कहानी है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह आरोप लगाया कि राज्य सरकार राज्य की डेमोग्राफी चेंज कर रही है। ममता बनर्जी को लगता है कि बंगाली वोट से उनका काम नहीं चलेगा तो बांग्लादेशी वोट को इंपोर्ट कर रही हैं। यही बात हेमंत सोरेन को भी लगता है कि यहां के मूलवासी से उनका काम नहीं चलेगा। इसलिए वे भी ममता सरकार की राह पर हैं। यह स्थिति खतरनाक और राष्ट्रहित में नहीं है।

एनआरसी से मुस्लिम को खतरा नहीं, विपक्ष कर रहा भ्रमित
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एनआरसी के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार, बंगाल और झारखंड जितना विरोध करना है कर ले। इस देश के हित के लिए मुस्लिम समाज को NRC से कोई खतरा नहीं है। विपक्ष केवल भ्रमित करते हैं। झारखंड में भी एनआरसी लागू होने चाहिए बीजेपी यह चाहती भी है और डिमांड भी करती है।

मोदी सरकार ने झारखंड को दी कई सौगात
मोदी सरकार ने झारखंड को कई सौगात दी है। कम शब्दों में कहें तो मोदी सरकार साहसी और हिम्मत की सरकार रही है। यह 9 साल के कार्यकाल में दिखा है। मोदी सरकार ने 2s का पालन किया है। इसका मतलब स्पीड स्केल है। मोदी सरकार के कार्यकाल में जितने भी कार्य हुए हैं वह अद्वितीय है, अकल्पनीय है। हर घर जल योजना को ही आप देख ले दूसरे राज्यों में इसमें तेजी है झारखंड में यह स्लो है। चाहे एयरपोर्ट का निर्माण हो, मेट्रो, मेडिकल सीट हो, एम्स हो, सारी चीजों की तुलना कर लीजिए, खुद पता चल जाएगा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

राहुल गांधी विदेश में करते हैं देश की बुराई
राहुल गांधी विदेशी धरती पर मोदी सरकार और देश की बुराई करते हैं। डिजिटल इंडिया को देख लें। जिसके बारे में राजीव गांधी कहा करते थे कि 1 रुपया में 15 पैसा ही लोगों के हाथों तक पहुंच पाता है। आज तो डीबीटी के माध्यम से पूरा पैसा पहुंच रहा है। कम से कम इसके लिए तो मोदी सरकार को राहुल गांधी द्वारा बधाई देनी चाहिए। 2026 में भारत के अंदर डीलिमिनेशन कमीशन बैठेगी और लोकसभा, राज्यसभा की सीटें बढ़ेंगी। इस दौरान महाजनसंपर्क अभियान के कलस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और रांची महानगर जिला महामंत्री वरुण साहू भी उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N