रांची:
यूक्रेन में फंसे लोगों वतन वापस लाने की कवायद जारी है। यूक्रेन में झारखंड के भी लोग फंसे हुए हैं। सभी झारखंडियों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर झारखंड के लोगों को यूक्रेन से वापस लौटने के लिए खुद से टिकट के पैसे देने पड़ रहे हैं तो उनके लौटन पर सरकार पैसे वापस लौटाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया
मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से इस बाबत ट्वीट भी किया है।
यूक्रेन में बने नए गतिरोध के बीच अपने निजी खर्च से झारखण्ड वापस आने वाले राज्यवासियों के टिकट की राशि झारखण्ड सरकार reimburse करेगी।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 26, 2022
राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी राज्यवासियों को हर संभव मदद पहुँचाने का काम कर रही है। https://t.co/EB8uIYQRK2
राज्य सरकार की तरफ कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार की ओर से अपील की गई है कि झारखंड में रहने वाले लोगों के परिजन अगर यूक्रेन में फंसे हैं तो वह इन नंबरों पर इसकी सूचना दे सकते हैं। ताकि उन तक मदद पहुंचाई जा सके।
