logo

गुमला में लगातार हो रही जोरदार बारिश, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिला प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

gumla_baarish.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्व अनुमान के अनुसार लगातार जोरदार बारिश हो रही है। बात अगर गुमला की करें तो आज सुबह से ही रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, सड़कों पर कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। नदियां भी पूरी तरह से उफान पर हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला के डीसी प्रेरणा दीक्षित ने सभी नदी और जल स्रोतों के आसपास बैनर लगाकर लोगों को विशेष रूप से सावधान कर दिया है। पूरे जिले में जिला प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष रूप से नदी-नालों के आसपास लोगों को जाने से रोका जा रहा है। गुमला में हो रही जोरदार बारिश का जायजा लिया गया।



 

Tags - Gumla News Gumal Updates latest Gumla News Gumla News Updates Gumla Updates Gumla updates in hindi Monsoon in Gmla Gumla rain news latest jharkhand News jharkhand Udpates Latest Jharkhnd News Latest Updates in hindi