logo

मौसम फिर करवट लेने को तैयार, आज से कई इलाकों में होगी तेज गर्जन के साथ बारिश

badal18.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राज्य का मौसम फिर करवट लेने वाला है। उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। आज कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती भागों में 15 मार्च को हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 16 और 17 मार्च को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। राज्य के कई स्थानों में 18 मार्च को गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। 19 और 20 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना कुछ इलाकों में है। 16 और 17 मार्च को कहीं कहीं गर्जन वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना है।


किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं 
अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT