logo

रांची में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन सतर्क, नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील

RAIN0321.jpg

रांची
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने रांची जिले के लिए 19 जून की सुबह 08:30 बजे से 20 जून की सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर मौसम स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
संभावित प्रभाव:
मौसम विभाग ने चेताया है कि भारी बारिश के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति में बाधा आ सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, कमजोर संरचनाओं को नुकसान, और कच्ची सड़कों के टूटने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, जान-माल को भी खतरा हो सकता है।


प्रशासन द्वारा जारी एहतियाती निर्देश:
1.    नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे निचले इलाकों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
2.    बेवजह यात्रा से बचें और जलभराव वाली सड़कों पर विशेष सतर्कता बरतें।
3.    बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। बिजली बाधित होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
4.    आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि वह मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिल रही चेतावनियों पर लगातार निगरानी रख रहा है और समय-समय पर जरूरी अपडेट जारी करता रहेगा। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest