logo

आज और कल राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना, जानिए कब तक मिलेगी राहत

वोीगेप26.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह से ही रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बुधवार और गुरुवार को राजधानी सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। बारिश होने पर राजधानी समेत अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी गिर सकता है। आज 25 और कल 26 सितंबर को विशेष रूप से भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से रांची, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कई अन्य जिलों में लागू है।


क्यों हो रही बारिश
दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण यह बारिश हो रही है। मंगलवार को संताल और कोल्हान में इसका अच्छा असर देखा गया। कई स्थानों पर अच्छी बारिश भी हुई। सबसे अधिक करीब 72 मिमी बारिश बहरागोड़ा में हुई। वहीं, गोड्डा में 50 मिमी व हजारीबाग में 44 मिमी के आसपास बारिश हुई। 


किन जिलों में होगी बारिश 
बुधवार को सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और गढ़वा छोड़ सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को बोकारो, रामगढ़, रांची, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है। 


 

Tags - Weather Jharkhand Weather Jharkhand Rain in Jharkhand Rain Latest News Rainy Season