logo

रांची में भारी बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी कोलकाता डायवर्ट

WhatsAppImage2024-06-11at15_52_381KUF.jpeg

रांची
रांची में शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस खराब मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने और मौसम की खराबी के कारण रांची आने वाली सभी उड़ानों को एहतियातन कोलकाता डायवर्ट  करना पड़ा। इस खराब मौसम की मार रांची आ रहे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट को भी सुरक्षा कारणों से कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 
झमाझम बारिश और घने काले बादल
शनिवार सुबह से ही रांची के आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव और घने बादलों की वजह से विमानों के उतरने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं रहीं, जिसके चलते एटीसी  को फ्लाइट्स को डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी हुई डायवर्ट
इस खराब मौसम की मार से VIP उड़ानें पर भी असर पड़ा है। रांची आ रहे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट को भी मौसम खराब होने के कारण रांची हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। सुरक्षा कारणों से उनके विमान को भी अन्य कमर्शियल फ्लाइट्स की तरह कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

Tags - Ranchi Weather Update Flight Diversion Birsa Munda Airport Sanjay Seth