logo

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी; रांची समेत इन जिलों में लू का अलर्ट; 43 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

mausam_jharkhand_heat.jpg

रांची
झारखंड में अब गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कल से राज्य में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्म हवा चलेगी. इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ सकता है. आने वाले दिनों में राज्य के 13 जिलों में लू जैसी स्थिति बन सकती हैं. इनमें रांची, बोकरो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इन इलाकों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को ज्यादा परेशान कर सकती हैं. 
43 डीग्री पहुंचेगा पारा
राज्य के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल महीने के दौरान 20 से 39.7 डिग्री तक सामान्य तापमान रहता है. मौसम विभाग ने अगले 10 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है. इस बीच राज्य का न्यूनतम पारा 22 से 27 डिग्री तक रह सकता है. अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ेगा और दिन के समय धूप की तपिश बढ़ेगी. 

 

Tags - jharkhand Weather news jharkhand Weather updates lates jharkhand news heat in jharkhand 43 degree temperature in Jharkhand jharkhand Updates Weather in jharkhand