द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में अब गर्मी महसूस होने लगी है। बुधवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस चतरा का रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि तापमान में किसी तरह की गिरावट रिकॉर्ड नहीं की जाएगी। जबकि शेष जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।