logo

16 को होगी CM के डिस्चार्ज पीटिशन पर सुनवाई

16 को होगी CM के डिस्चार्ज पीटिशन पर सुनवाई

द फॉलोअप, रांची
CM हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पीटिशन पर अब 16 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दी थी। मुख्यमंत्री ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 

Tags - CM Hemant Soren discharge petition High Court ED