logo

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 16 जुलाई तय

HIGH_COURT9.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि इस पूरे मामले की जांच वर्तमान में सीआईडी द्वारा की जा रही है और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। इसके पश्चात अदालत ने इस याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 16 जुलाई निर्धारित की है। साथ ही, अदालत ने पूर्व में दिए गए उस आदेश को भी यथावत रखने का निर्देश दिया है, जिसके तहत जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने पर रोक लगाई गई थी। यह रोक अब अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और उनके सहयोगी अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा, जबकि जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने दलीलें प्रस्तुत कीं। वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की।



 

Tags - Jharkhand High Court on JSSC CGL paper leak JSSC CGL paper Leak in Jharkhand Jharkhand paper leak matter latest Jharkhand News jharkhand High Court News jharkhand High Court updates latest Jharkhand High Court news high Court updates Jharkhand Upd