रांची:
झारखंड के चौका स्थित दुलमी घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां बाइक और पल्सर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पल्सर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना निश्चित रूप से दुखद घटना है लेकिन इसी दौरान वहां एक मंत्री ने मानवता का भी परिचय दिया। यहां बात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की हो रही है जिन्होंने मानवता का परिचय दिया।

दुलमी घाटी में हुआ था हादसा
गौरतलब है कि दुलमी घाटी में ट्रेलर और पल्सर बाइक के बीच भीषण दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुजर रहे थे। उन्होंने हादसे में घायल युवकों को देखा तो अपना काफिला रूकवा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खुद 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई मानवता
स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय गश्ती दल को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। कहा कि दुर्घटना की जांच करें। इधर घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चौका स्थित दुलमी घाटी में बाइक सवार युवक ट्रेलर से टकरा गये। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। तुरंत ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी वहां से स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजरा। स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस काम की तारीफ हो रही है।