logo

प्रोजेक्ट भवन में हुई 519 सचिवालय कर्मियों की स्वास्थ्य जांच

प्रोजेक्ट भवन में हुई 519 सचिवालय कर्मियों की स्वास्थ्य जांच

द फॉलोअप डेस्क
​झारखंड सचिवालय सेवा संघ एवं TRY (ट्राई) मेडिकल टीम के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा स्थित सचिवालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। ‘स्वस्थ सचिवालय, सक्षम सचिवालय’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सचिवालय कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं कार्यस्थल पर ही बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।

प्रमुख जांच एवं परीक्षण
​शिविर के दौरान विशेषज्ञों की देखरेख में सचिवालय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए व्यापक स्तर पर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
- ​रक्त परीक्षण: ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड।
- ​अंग विशिष्ट जांच: लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)।
- ​हृदय एवं नेत्र जांच: कोलेस्ट्रॉल टेस्ट,ईसीजी (ECG), आंखों की विस्तृत जांच एवं दंत चिकित्सा।
- रक्तदान: सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

519 अधिकारियों एवं कर्मियों ने उठाया लाभ
​झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार, महासचिव राजेश कुमार सिंह एवं TRY के सचिव उत्पल दत्त के नेतृत्व में शिविर का संचालन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। सचिवालय कर्मियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कुल 519 पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपना पंजीकरण कराकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

​अगला चरण: कल नेपाल हाउस में
​संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार एवं महासचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मियों के कल्याण और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। कार्यक्रम का दूसरा चरण कल, दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नेपाल भवन स्थित सचिवालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

 

Tags - Jharkhand Secretariat Service Association TRY Health Check-up Camp Project Building