logo

पलामू में स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

पलामू में स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया की हत्या कर दी गई है। हत्या बड़ी ही बेरहमी से गला काटकर की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान अंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंजू देवी पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया के पद पर तैनात थी। 


बताया जा रहा है कि अंजू अपने पति अनूप कुमार के साथ रांची में रहती थी। दो दिन पहले अंजू अपने गांव वापस लौटी थी। जहां रविवार की देर रात घर के अंजू देवी की हत्या कर दी गई। अंजू देवी की जेठानी ने सबसे पहले उसके शव को देखा। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। शोर के बाद स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। 


शव देखने के बाद अंजू की जेठानी बेहोस हो गई है। पुलिस उनकी जेठानी को भी साथ ले गई है। जिस वक्त घटना हुई है, उस समय घर में कोई नहीं था। मृतक के पति एवं दोनों बच्चे रांची में ही थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। 

Tags - Palamu news Palamu latest news Palamu recent news