logo

हजारीबाग : स्ट्रेमैक्स स्टेट्स स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी छात्रवृत्ति

 स्ट्रेमैक्स स्टेट्स स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी छात्रवृत्ति

हजारीबाग

स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन (Stremax Foundation) द्वारा आयोजित स्ट्रेमैक्स स्टेट्स स्कॉलरशिप एक्जाम 2026 (Stremax States Scholarship Exam 2026) का परीक्षा परिणाम (Exam Result) जारी कर दिया गया है। फाउंडेशन के डायरेक्टर (Director) बिपिन कुमार (Bipin Kumar) ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में कुल 50 विद्यार्थी (50 Students) को विभिन्न श्रेणियों (Different Categories) में छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान करने के लिए चयनित (Selected) किया गया है।

इन श्रेणियों में मिलेगी छात्रवृत्ति

- 3 विद्यार्थियों को एक- एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति।
- 6 विद्यार्थियों को पांच- पांच हजार रूपये की छात्रवृत्ति। तथा
- 41 विद्यार्थियों को दो - दो हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थी

1. रुहान हसन – इंफिनिटिव इंटरनेशनल स्कूल बड़कागांव। पिपराडीह, बड़कागांव।
2. दीपांशु शर्मा – जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा, हजारीबाग।
3. दीपांजलि रानी – जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा, हजारीबाग। का नाम शामिल है।
इसके अतिरिक्त हजारों विद्यार्थियों को स्कूल बैग, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शिक्षण संस्थानों को कंप्यूटर सेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को हजारीबाग, चतरा,दुमका एवं रामगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 3 से 12वीं तक के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग तीन हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था।सभी सफल अभ्यर्थियों के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।फाउंडेशन के सीईओ पंकज साव ने कहा कि अभी झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आवेदन आरंभ है इसमें वर्ग 9 से ऊपर  कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इसमें अव्वल 20 अभ्यर्थी को इलेक्टिक स्कूटी और 30 अव्वल को एंड्रॉयड मोबाइल देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए ww.stremaxfoundation.org पर विजिट करें एवं विस्तृत जानकारी के लिए मो. नं.9525918072 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Tags - Hazaribagh Stremax Foundation Scholarship Exam Students Education