logo

सोहराय महोत्सव की तारीख बदली, अब 4 और 5 नवंबर को होगा आयोजन

सोहराय महोत्सव की तारीख बदली, अब 4 और 5 नवंबर को होगा आयोजन

द फॉलोअप, हजारीबाग:

Jharkahnd news: हजारीबाग में आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव (Sohrai Festival) की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला था, लेकिन मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए अब सोहराय महोत्सव 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में कलाकारों और प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। ओडिशा समेत गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर, धनबाद, रांची और अन्य क्षेत्रों से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।

नागपुरी और खोरठा कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक नृत्य-संगीत

बारिश के कारण उन्हें यात्रा करने और कार्यक्रम में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए महोत्सव की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सोहराय महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, (Folk Culture of Jharkhand) कला और परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस दो दिवसीय आयोजन में नागपुरी और खोरठा के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक नृत्य-संगीत, फैशन शो, हस्तशिल्प तथा झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि नई तिथि पर महोत्सव (Festival on a new date) में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा का आनंद उठा सकेंगे।

Tags - Sohrai Festival Hazaribagh news Jharkhand Culture Jharkahnd news