logo

हजारीबाग नगर निगम कर्मी हड़ताल पर, शहर में साफ-सफाई ठप 

nagarnigam2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:  
हजारीबाग में नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से साफ-सफाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। शहर के चौक-चौराहों और मुख्य बजारों में कूड़े का अंबार लग गया है और बदबू आना शुरु हो गई है। 
बता दें कि हजारीबाग समेत पूरे राज्य भर में नगर निगम कर्मी के सफाईमित्र 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिस वजह से नगर निगम से होने वाले सभी काम ठप है। 5 दिनों से काम ना होने से सड़कों पर कचड़े का ढेर जमा हो गया है। बारिश के कारण गंदी बदबू भी आना शुरू हो गयी है। वहीं मवेशी भी सड़क पर पड़े कचड़े को इधर-उधर फैला दे रहे हैं। जिस वजह से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। नगर निगम प्रशासन ने भी स्वीकार किया है कि हड़ताल के कारण साफ-सफाई का काम ठप हो गया है। शहर के निवासियों को परेशानी हो रही है और वे नगर निगम प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल, नगर निगम कर्मी के सफाईमित्र 6 सूत्री मांग को लेकर 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाई फेडरेशन के बैनरतले कर्मी हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सफाई कर्मी 2011, 2016 और 2022 में हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगे सुनने को तैयैार नहीं है। उनकी ये लड़ाई पिछले 20 सालों से चल रही है। इस बार उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार उनकी बात अवश्य सुनेगी।


 

Tags - हजारीबाग नगर निगम कर्मी हड़ताल Hazaribagh Municipal Corporation workers strike