logo

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने 101 जोड़ों की कराई शादी, BMW कार से पहुंचे दूल्हे

10110.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रविवार को हजारीबाग से एक अद्भूत तस्वीर सामने निकलकर आई। जहां 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये। एक तरफ जहां एक बेटी का कन्यादान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ हजारीबाग सासंद मनीष जायसवाल ने 101 बेटियों का कन्यादान किया। उन्होंने 101 जोड़ों की शादी करवाई। बड़ी बात यह भी है कि यहां एक दूल्हा बीएमडब्लू कार से बाराती लेकर पहुंचा था बाकी के सारे दूल्हे 100 अलग अलग गाड़ियों से बाराती लेकर पहुंचे थे। गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में बारात निकाली गई थी। छऊ कलाकारों को भी बुलाया गया था। इस दौरान आस पास के लोग भी अपने घर की छतों से बारातियों को देखकर उत्साहित हो रहे थे। लोगों बारातियों पर फूलों की बरसात कर रहे थे। खुद मनीष जायसवाल बारातियों के साथ साथ चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बात बारातियों का धूम धाम से स्वागत किया गया। सभी जोड़ों के परिजन काफी खुश और उत्साहित दिख रहे थे। 


101 मंडप तैयार किया गया था। सभी मंडप शानदार तरीके से सजाया गया था। जहां 101 जोड़े शादी के बंधन में बंध गये। यह शादी सासंद सामूहिक विवाह उत्सव के तहत करवाया गया। यहां ना केवल 101 लड़कियों की शादी कराई गई बल्कि उनके जरूरत का सामना भी तोहफे के तौर पर दिया गया। सभी मंडप में एक स्कूटी, एक फ्रीज, टीवी, कंबल, जरूरत के बर्तन आदि दिए गये। वर वधु दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। शादी करवाने के लिए 101 पंडित भी पहुंचे थे। उनके मंत्रों से पूरा कर्जन ग्राउंड का परिसर गूंज रहा था। कार्यक्रम काफी भव्य था। इस शादी में एक नंबर पर जिस वर वधु को रखा गया था वह तस्वीर काफी खास थी क्योंकि इसमें वर वधु दोनों ही दिव्यांग थे। दोनों बैसाखी पर चलकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान शादी के जोड़े में सभी दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही थीं वहीं सभी दूल्हे भी दूल्हे के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे थे। शादी हिंदू रीति-रिवाज से काराई गई। यह लगातार दूसरी बार मनीष जायसवाल ने सामूहिक विवाह करवाया है। पिछली बार 25 जोड़े की शादी कराई गई थी। 


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहली बार इस तरह के उत्सव में मैं शामिल हुआ। बहुत आनंद आय़ा। मैं सबों के मंडप पर गया। 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वर वधु के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। यह बहुत ही भव्य आयोजन था। मैं मनीष जी को शुभकामनाएं देता हूं। पिछले दो महीने से सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी. शादी के दौरान बरही विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता समेत हजारों की संख्या में आम जनता शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम को देखा तो तारीफ करते थके नहीं. इस दौरान विधायक मनोज यादव ने सांसद मनीष जायसवाल के उनके  काम के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह समाज को यह संदेश देता है कि हर एक सक्षम व्यक्ति को कुछ ऐसा काम अवश्य करना चाहिए जो दिल को सुकून दे.