लातेहार
लातेहार जिले के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में गई एक लड़की साथ गांव के पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बात यही पे खतम नहीं होती है बल्कि बलात्कार करने के बाद युवकों ने पीड़िता को धमकी देकर आधी रात को जंगल में ही छोड़ दिया। 
चार हिरासत में पंचवा की तलशी में जुटी पुलिस
अनहोनी के बाद पीड़िता जैसे तैसे करके देर रात अपनी रिस्तेदार के घर पहुंची ओर अपने साथ हुई आपबीती घटना को बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचकर आरोपी लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आते हुए उन पांचों लड़कों की तलाशी करने लगी। जिसमे से पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस बहुत तेजी से पंचवे आरोपी की तलाशी कर रही है।