logo

हरिवंश ने पद के लिए लेखनी और जमीर बेचा, होगी कार्रवाईः जदयू 

jdu3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
नए संसद भवन को लेकर देशभर में सियासत जारी है। इसी बीच जदयू के अंदर भी घमाशन छिड़ गया है। जेडीयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण पर पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशाना साधा है। उन्होंने उन पर पद के लिए जमीर का सौदा करने का आरोप लगाया है। दरअसल कल ही देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया है। जिसका 21 राजनीतिक पार्टियों ने बहिष्कार किया। इसमें नीतिश कुमार की पार्टी भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर करने से जेडीयू अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण पर आगबबूला हो गई है। 


बड़ी कार्रवाई के संकेत 
दरअसल, जदयू नए संसद भवन के औचित्य पर ही सवाल उठा रही है लेकिन उसके राज्यसभा सांसद और उच्च सदन के उपसभापति हरिवंश नारायण की पीएम मोदी के साथ मौजूदगी से पार्टी नाराज हो गई है। पार्टी का आरोप है कि हरिवंश नारायण ने पद के लिए अपनी जमीर और लेखनी दोनों बेच दी है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने हरिवंश नारयण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी संकेत दिए हैं। हरिवंश ने पत्रकारिता जगत को भी कलंकित किया है। पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीर है। अब जेडीयू नेतृत्व तय करेगा कि उन पर क्या कार्रवाई की जाए।


अध्यक्ष कर रहे थे विरोध वह पीएम के साथ साझा कर रहे थे मंच 
जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह इधर पटना में संसद भवन के उद्घाटन के खिलाफ अनशन कर रहे थे उसी समय दिल्ली में समारोह के दूसरे सत्र में जेडीयू से राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण शामिल हो रहे थे। मंच पर सिर्फ 3 लोग बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दाहिनी ओर हरिवंश नारायण और बाईं ओर बिरला बैठे थे। उपसभापति ने संसद के लोकार्पण समारोह के मौके पर देश को संबोधित भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश भी पढ़ा। नए संसद भवन की तारीफ की। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N